फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 02 Apr 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। बाइक से उरई जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र के शैलूपुर गांव निवासी रामाधीन (40) सोमवार को आटा आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक झांसी-कानपुर हाईवे स्थित कोतवाली क्षेत्र के चौहान ढाबे के पास पहुंची तभी पीछे से आए केज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि युवक के पास बोरिंग मशीन थी। वह उसी को चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार को आटा में उसकी मशीन चल रही थी। इसी लिए वह वहां जा रहा था, तभी हादसा हो गया। बताया कि उसके पुत्र व एक पुत्री है। उसकी पुत्री की शादी भी दो माह बाद होनी थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाल कामता प्रसाद ने कहा कि टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें