फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Jul 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते माले केे नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। एपवा महिला संगठन की प्रांतीय नेता पर हमले के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर भाजपा विधायक के रिश्तेदारों पर कार्रवाई की मांग की।  
विज्ञापन

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के 100 दिन पूरे होते प्रदेश में अराजकता बढ़ गई है। मिर्जापुर के महियान में एपवा की जीरा भारती पर भाजपा विधायक के रिश्तेदारों ने मारपीट कर दी। दबाव में पुलिस ने रिपोर्ट तो लिख ली लेकिन हमलावरों पर अभी तक कार्रवाई नहीं की है। प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज के दोषी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की। प्रदर्शन में रामसिंह चौधरी, राजीव कुशवाह, हरिशंकर, मुन्ना भदौरिया, गोटीराम, डालचंद्र, इंदल सिंह, श्रीप्रकाश, लल्ला, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें