फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से मवेशियों को बचाने के लिए तिरपाल ताना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। ठंड से कंपकपांते अन्ना मवेशियों को आसरा न मिलते देख अब ग्रामीणों ने स्वयं ही कदम आगे बढ़ाया है। कुठौंद ब्लाक के किसानों ने क्षेत्र में घूम रहे अन्ना मवेशियों के लिए आपस में चंदाकर अस्थाई गोशाला बनवाई है, जिसमें गांव के प्रधान ने भी ग्रामीणों का पूरा सहयोग किया। गोशाला में मवेशियों के लिए चारे-पानी के साथ साथ उनकी रखवाली के लिए भी दो ग्रामीणों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि ब्लाक के गांव लहार कनार करीब 300 से ज्यादा अन्ना मवेशियों का आतंक है। आवारा घूमते मवेशी खेतों में घुसकर किसानों की फसलें उजाड़ रहे हैं। इस कारण किसानों को सर्द रातों में खेतों में रखवाली करनी पड़ रही है। इसी समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने प्रधान रामकरन यादव संग मिलकर क्षेत्र में अस्थाई गोशाला बनाने का निर्णय लिया। फिर क्या था, देखते ही देखते बांस के टट्टर लगाकर उस पर तिरपाल डाली गई और करीब 100 मवेशियों के लिए अस्थाई ठिकाना तैयार कर दिया गया। चारों ओर तार फेसिंग भी की गई है। मवेशियों के चारे के लिए करब डलवाई गई है और गांव से 2 लोग लगाए गए है जो कि मवेशियों को पानी पिलाएंगे और चारा के साथ जानवरों की देखभाल करेंगे। सबमर्सिबल पंप न होने से तालाब से सीधी नाली के माध्यम से पानी आता है। प्रधान का कहना है कि गोशाला के विस्तार का भी प्रयास किया जा रहा है। गांव के करन सिंह, राधेश्याम, मोनू का कहना है कि अस्थाई गोशाला से किसानों को काफी राहत मिली है। खेतों में फिलहाल रातों को जागकर रखवाली भी नहीं करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें