फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रांसफार्मर के करंट से गाय ने दम तोड़ा, हिंदू संगठन धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। गाय चरते हुए खुले में रखे ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गई। ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से करंट से गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के पहुंचने और आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। अधिकारियों ने गाय का पोस्टमार्टम कराकर उसको दफन कराया।
मंगलवार की सुबह मोहल्ला सहावनाका में एक गाय चरते हुए सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गई। ट्रांसफार्मर के पास पहुंचने पर गाय खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गई। करंट से गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। करंट लगने से हुई गाय की मौत की जानकारी मिलने पर विहिप नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, बजरंग दल नगर संयोजक मानवेंद्र परिहार, आशीष द्विवेदी गौरक्षा प्रमुख, अंशू गौतम, सुलखान यादव, दीपेंद्र राठौर व प्रेम राठौर आदि मौके पर पहुंच गए और बिजली विभाग पर खुले में ट्रांसफार्मर रखने से गाय की मौत होने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा धरने पर बैठे होने की जानकारी मिलते ही सीओ रामसिंह, कोतवाल विमलेश कुमार, एसडीओ कौशलेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली लगवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता धरने से उठे। इस दौरान पशु चिकित्सक को बुलाकर मृत गाय का पोस्टमार्टम कराया गया और जमीन में गड्ढा खोदवाकर गाय को दफन कराया गया।



जालौन। करंट लगने से हुई गाय की मौत के बाद विहिप नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, बजरंग दल नगर संयोजक मानवेंद्र परिहार, आशीष द्विवेदी गौरक्षा प्रमुख, अंशू गौतम, सुलखान यादव, दीपेंद्र राठौर व प्रेम राठौर आदि ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुशील कुमार को सौंपा।
बताया कि नगर के मुख्य मार्गों व प्रमुख स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले में रखे हुए हैं। कांजी हाउस, चंदाछाया उत्सव गृह, बालाजी मंदिर चौराहा, मोहल्ला काशीनाथ, सहावनाका समेत विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर के आसपास सेफ्टी जाली नहीं लगी है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर के आसपास खुले तार झूल रहे हैं।
विज्ञापन

इन ट्रांसफार्मर व तारों की चपेट में आकर गोवंश मृत हो रहे हैं। इसको लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई और विरोध किया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी तीन घंटे तक कटौती की गई। विरोध करने पर कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर भी दी गई थी। उन्होंने लापरवाही करने वाले अधिकारियों का स्थानांतरण कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें