फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

Sat, 19 Sep 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से झांसी जा रहे दो चचेरे भाईयों को सोमई गिरथान गांव के पास हाइवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जालौन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


 
कानपुर देहात के  गांव रंजीतपुर निवासी विनोद सिंह (30) पुत्र प्रदीप सिंह व उसका चचेरा भाई गोपाल सिंह (30) पुत्र मन्नी सिंह नागपुर में कपड़े का व्यापार करते थे। घर से बाइक लेने के लिए आए थे। झांसी से दोनों का रिजर्वेशन था, इसलिए बाइक से झांसी जा रहे थे।

शुक्र वार की शाम तकरीबन पांच बजे दोनाें बाइक से झांसी के लिए रवाना हुए। उरई-झांसी हाइवे स्थित सोमई व गिरथान गांव के बीच पहुंचे ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनाें सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीराें ने इसकी सूचना एट थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने घायलाें को जालौन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दोनाें की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें