फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट का नोटिस आरोपियों के घर किया चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से रुपये जमा कराकर धोखाधड़ी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने कोतवाली पुलिस के साथ दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किया। चौकीदार से गांव में मुनादी भी कराई।
विज्ञापन

सीजीएम कोर्ट उरई के आदेश पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने सोमवार को कोतवाली पुलिस के साथ कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ निवासी आरोपियों मुलादेवी पत्नी राजेंद्र कुमार व उसके पुत्र नितिन वर्मा के खिलाफ नोटिस चस्पा किया गया।
क्राइम ब्रांच प्रभारी अवधेश सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद, ज्ञान भारती चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि राजेंद्र वर्मा ने एक फर्जी कंपनी बनाकर लोगों के लाखों रुपये जमाकर धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका मामला आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज है। जिसमें उक्त लोग वांछित है। कोर्ट से जारी 82 का नोटिस चस्पा कर गांव में मुनादी कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें