फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: टैक्स बढ़ाने पर करेंगे आंदोलन, सभासदों ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नए वित्तीय वर्ष 2025-2026 से शहर में बने घरों का टैक्स बढ़ जाएगा। इसके लिए शासन से आदेश आ गया है। इसको लेकर सभासदों ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने ईओ को ज्ञापन देकर इस टैक्स को लागू न करने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका में ईओ राम अचल कुरील को ज्ञापन देते हुए सभासद जयशंकर द्विवेदी, मुबीना खातून, अनिल तिवारी सहित आधा दर्जन सभासदों ने ज्ञापन देकर बताया कि 2022 में नगर पालिका ने टैक्स बढ़ाया था। इससे पहले घरों पर 40 से 50 रुपये टैक्स लगता था। उसे बढ़ाकर 400 रुपये से 500 रुपये कर दिया। अगर घर बड़ा हुआ तो एक हजार रुपये तक गृहकर कर दिया है।
अब फिर से शासन का आदेश आया है कि घरों पर नए सिरे से मोहल्ले के हिसाब से टैक्स लगाया जाएगा, जो बिल्कुल गलत है। इसका सभी सभासद विरोध करते हैं। अब घरों पर टैक्स दो गुना हो जाएगा। शहरी कैसे ये टैक्स अदा कर पाएंगे। टैक्स लागू होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ईओ ने बताया कि नए टैक्स की दरों की जानकारी की जा रही है। शासन के आदेश को भी देखा जा रहा है। विरोध को लेकर शासन को पत्र लिखा जाएगा। जो आदेश आएगा, उसी पर अमल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें