फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-कोतवाली घेरी, काटा हंगामा, मढे़ आरोप

Mon, 22 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला/जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात सीवर चेंबर में सफाई करते वक्त युवक की मौत  का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से नाराज कई लोगों ने कोतवाली घेरी और जमकर हंगामा काटा। इससे वहां पर अफरी-तफरी मच गई। कोतवाल सत्यदेव सिंह ने समझा बुझाकर आक्रोशित लोगों को समझाया, तब कहीं जाकर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन


कोतवाल ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार के साथ पुलिस प्रशासन खड़ा है।


जानकारी के अनुसार कोंच के मोहल्ला शहीद भगत सिंह निवासी बृजकिशोर पुत्र  प्रकाश की रविवार रात नगर के मोहल्ला रामगंज बाजार में सीवर चेंबर की सफाई करते वक्त दम घुटने की वजह से मौत हो गई थी। 12 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

तहरीर के बाद भी एफआईआर दर्ज न होने से खफा एक सैकड़ा लोग सोमवार देर शाम कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। इससे व हां पर हड़कंप मच गया। गश्त पर निकले कोतवाल सत्यदेव सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा काट रहे लोगों को समझाया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक लोगों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। जीतू, मनोज, पप्पू आदि एक सैकड़ा बाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि पुलिस मामले को हल्के में ले रही है। यही वजह है कि अभी तक घटना के दोषी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें