फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक नहर में गिरी युवक की मौत

Mon, 22 May 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला/जालाौन
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवकों की तेज रफ्तार बाइक सैदनगर नहर पुलिया में गिर गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के मोहल्ला रामनगर निवासी भोले पुत्र अमरनाथ अपने साथी नीलू पुत्र भागीरथ निवासी रामनगर के साथ बाइक से बीती रविवार रात कोटरा क्षेत्र में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शिरकत करने के लिए उरई से निकला था।

कोटरा क्षेत्र के सैदनगर के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर लहराते हुए कुछ ही दूरी पर स्थित सैदनगर नहर पुलिया में जा गिरी। तैराक होने की वजह से नीलू ने खुद की जान बचाई और भोले को भी नहर से निकालने का असफल प्रयास किया।
विज्ञापन


  नीलू किसी तरह नहर से बाहर निकला और मृतक भोले के परिजनों को सूचना तो दी तो वहां पर चीख पुकार मच गई। बदहवास हालत में परिजन व कोटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और भोले के शव का पंचनामा भरकर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें