राजकीय मेडिकल में कोरोना जांच डेस्क का उद्घाटन करते प्रिंसिपल डी नाथ
- फोटो : ORAI
उरई। राजकीय मेडिकल कालेज में मंगलवार को कोरोना जांच डेस्क का उद्घाटन प्रधानाचार्य डा. द्विजेंद्र नाथ ने किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस जांच डेस्क बनवाने का उद्देश्य मरीज और स्टाफ को संक्रमण से बचाना है। इस जांच डेस्क में मरीज और टेक्नीशियन के बीच कांच का पर्दा रहेगा, जिसमें जांच के दौरान मरीज के खांसने या छींकने पर कोरोना का संक्रमण स्वास्थ्य कर्मियों में नहीं फैलेगा। इसके बाद स्वास्थ्य टीम को इसका प्रशिक्षण भी दिया गया।
इसके बाद प्रधानाचार्य ने कोरोना क्वारंटीन में भर्ती लोगों से मेडिकल कालेज में मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया। यहां तब्लीगी जमात से लौटे या उनके संपर्क में आए चार लोग भर्ती है, उन सभी से बातचीत कर उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई। भर्ती लोगों ने भी आश्वासन दिया कि वे जांच में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों से भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। इसके अलावा जगह- जगह सूचना इंडीकेटर लगवाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डा. संजीव गुप्ता, डा. मनोज वर्मा, डा. जितेंद्र मिश्रा, डा. पीसी पुरोहित, डा. वीरेंद्र गुप्ता, डा. अरुण अहिरवार, डा. रविंद्र राजपूत, डा. जेएस चौधरी. डा. विद्या चौधरी, डा. छवि जायसवाल, डा. संतोष, मैट्रन सुमन दुबे, कंचन शिखा, शाहमीन खान आदि रहे। उधर जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में मंगलवार को करीब 170 लोग जांच कराने पहुंचे।