फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घूम रहे लोगों पर बिफरे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। लॉकडाउन को हल्के में लेकर बाजारों और चौराहों पर घूम रहे लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। कई के चालान काट दिए गए। एसडीएम और कोतवाल ने जमकर फटकारा और घरों के भीतर रहने की चेतावनी दी। जरूरी सेवाओं के अलावा खुली दुकानों को भी अधिकारियों ने सख्ती के साथ बंद करा दिया। सब्जी मंडी में सब्जी की दुकानें खुली रहीं। गलियों की दुकानें भी खुली रहीं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह तक लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन को दो दिन और बढ़ाया है। इसका सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम अशोक कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्ग, सब्जी मंडी, रामगंज, पसरट बाजार, मानिक चौक, बर्तन बाजार, सर्राफा बाजार मार्कंडेयश्वर तिराहा, उरई रोड, नदीगांव रोड आदि स्थानों पर भ्रमण कर बेवजह घूम रहे लोगों को फटकार लगाई और घरों के अंदर रहने की सख्त हिदायत दी।
एसडीएम ने बताया कि शासन के निर्देश पर सब्जी, फल, दूध व किराने की दुकानें इस अवधि में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक खुल सकती हैं। यदि कोई अन्य दुकान खुली पाई गई तो उस दुकानदार के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों की कोतवाल ने खूब खबर ली। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगे से पकड़े गए तो कोविड अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें