फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड बॉय व चतुर्थ श्रेणी कर्मी की बुखार से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो लोगों की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंचशील नगर निवासी निखिल (45) सोमई में वार्ड ब्वॉय था। परिजनों ने बताया कि पिछले दो दिनों से उसको बुखार आ रहा था।
उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह जीआईसी डकोर में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी करन सिंह (45) निवासी डकोर चुनाव ड्यूटी करके सोमवार को घर लौटे तो उनको बुखार आने लगा। परिजन जब उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए तो गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन जब उसे इलाज के लिए अकबरपुर ले गए तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें