फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालपी, कदौरा, माधौगढ़ से लिए 46 और सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना जांच के लिए मंगलवार को 58 लोगों के सैंपल लिए गए। सोमवार तक 1217 लोगों के सैंपल लिए जा चुके थे। इसमें 1151 की रिपोर्ट आ चुकी है। जबकि 12 सैंपल रिजेक्ट हो चुके है।
विज्ञापन

मंगलवार को माधौगढ़ क्षेत्र से दो, कोंच से एक, कालपी से 12, कदौरा से 10 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए। जबकि कुछ पाजिटिव लोगों के सैंपल भी दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा झांसी में कोरोना पॉजिटिवि बुजुर्ग से जुड़े आधा दर्जन लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। सीएमओ डॉ. अल्पना बरतारिया के मुताबिक मंगलवार को कुल 58 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए है।
सोमवार को भेजे गए 54 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी है। अब तक जिले में 41 कोरोना पाजिटिव हो चुके है। इसमें जिला अस्पताल के डॉक्टर समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि तीन लोग ठीक हो चुके है। इस समय 33 पॉजिटिव केस हैं। इनका झांसी व उरई में इलाज चल रहा है। वहीं कोंच से तीन दिन पूर्व बुखार के चलते किशोरी की मौत हो गई थी। उसका भी सैंपल लिया गया। रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें