फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के कारण बढ़ा कोरोना संक्रमण: जालौन में अब तक 45 की मौत, 1213 संक्रमित

Sat, 01 May 2021 09:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जालौन में कोरोना संक्रमण बढ़ने से जिले में लगातार पॉजिटिव केस निकल रहे हैं। हालत यह है कि 25 से 30 अप्रैल तक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 45 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी बेकाबू हो गई है। जालौन में कोरोना संक्रमण बढ़ने से जिले में लगातार पॉजिटिव केस निकल रहे हैं। हालत यह है कि 25 से 30 अप्रैल तक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 45 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। 1213 नए संक्रमित केस मिले है।
विज्ञापन


संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा उरई तहसील क्षेत्र में ही निकल रही है। जिले में अब तक 377174 लोगों की जांच हो चुकी है। जिसमें 7390 लोग पॉजिटिव निकले हैं। 121 की अब तक मौत हो चुकी है। 5511 ठीक हो चुके है। इस समय 1758 एक्टिव केस है।

उरई तहसील क्षेत्र के रूरा अड्डू गांव में एक ही परिवार के कई संक्रमित निकले हैं। उरई तहसील के अलावा कोंच और जालौन तहसील के ग्रामीण इलाकों में भी दूसरी लहर में संक्रमण बढ़ा मिला है।
विज्ञापन


बता दें कि ग्रामीण इलाकों में स्थित सीएचसी और पीएचसी में कहीं डॉक्टरों की कमी तो कहीं फार्मासिस्ट और एलटी की कमी लंबे समय से है। ग्रामीण इलाकों में चुनाव के अलावा संक्रमण बढ़ने का दूसरा कारण बाहर से आने वाले प्रवासी भी है। अधिकांश प्रवासी कालपी, कदौरा, महेवा, सरावन, एट, कोंच क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें