उरई। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के भुआ उरई सेक्शन में गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 05016 के सामने अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। जब तक चालक ने ट्रेन को रोका, तब तक तीन मवेशी ट्रेन के इंजन में आकर फंस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन का हौज पाइप भी निकल गया। बाद में चालक ने सहयोगी चालक की मदद से हौज पाइप जोड़ा, तब ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन भुआ उरई सेक्शन के कपासी रेलवे क्रासिंग के पास से गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया।
जब तक चालक एसके सिंह ने ट्रेन को रोका, तब तक ट्रेन मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। टक्कर होने पर हौजपाइप भी निकल गया। चालक ने इसकी सूचना उरई रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा और कंट्रोल रूम झांसी को दी। चालक ने किसी तरह हौजपाइप को जोड़ा। इसके चलते ट्रेन 9.10 बजे से 9.20 बजे तक खड़ी रही। स्टेशन प्रबंधक के मुताबिक, दस मिनट ट्रेन खड़ी रही।