फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की तैयारी में जुटा प्रशासन

Fri, 11 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत निर्वाचन 2015 के लिए मतगणना कार्य को निष्पक्षता के साथ कराने के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। मतगणना कर्मियों की ड्यूटी से लेकर टेबल व्यवस्था एवं मतदेय स्थलों पर अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने एक आदेश शुक्रवार को जारी किया है। इसमें मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह व अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार को मतगणना केंद्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मतगणना स्थल पर रोशनी प्रबंध भी किए जाएं, इसके अलावा माइक, बेरीकेडिंग, आरओ व एआरओ को बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई

जाए। एसपी एन कोलांचि के लिए पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कहा है। मतगणना कार्य अत्यंत संवेदनशील होता है लिहाजा कोई चूक नहीं होनी चाहिए। परिणामों की आनलाइन फीडिंग भी तत्काल कराई जाए। व्यवस्थाओं की रिपोर्ट 12 दिसंबर को दोपहर तक देने के लिए कहा गया है। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार कोंच एवं नदीगांव विकास खंडों में
विज्ञापन


कुल 138 ग्राम प्रधानों के लिये 1203 प्रत्याशी मैदान में थे और 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। रविवार 13 दिसंबर को मतगणना के लिए प्रशासन तैयारी में जुटा है। कोंच के मतगणना स्थल एसआरपी इंटर कॉलेज और नदीगांव के जिला परिषद इंटर कॉलेज में बैरीकेडिंग की जा रही है। कोंच आरओ श्रीकृष्ण शाक्या ने बताया है कि सात न्याय पंचायतों के हिसाब से सात

कक्षों में टेबिलें लगाई जा रहीं हैं जिसमें गुरावती, पचीपुरी, किसुनपुरा, पनयारा, चमेंड़ और बिलायां के लिए तीन-तीन टेबिल तथा बड़ी होने के कारण पिंडारी न्याय पंचायत में पांच टेबिल बरामदे में लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें