फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: साथी की रिपोर्ट दर्ज न होने पर सहकारी समिति ने दी हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सहकारी समिति जगनेवा के सचिव के साथ खाद वितरण के समय अभद्रता के मामले में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। गुरुवार को इससे नाराज सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

करने से नाराज सहकारी समिति के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को देकर कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होती है तो 17 व 18 अक्तूबर को कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर बेमियादी हड़ताल शुरू कर देंगे।
सहकारी कर्मचारी यूनियन की बैठक ठड़ेश्वरी मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष प्रियंक पांडेय की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सहकारी समिति के सचिव रवि कुमार 13 अक्तूबर को साथियों के साथ कार्यक्षेत्र के गांव प्रतापपुरा में खाद वितरण और सदस्य बनाने का काम कर रहे थे, तभी प्रफुल्ल उर्फ रजोले ने आकर पचास बोरी डीएपी की मांग की।
विज्ञापन

नियमानुसार खाद देने की बात कहने पर उन्होंने सचिव की पिटाई कर दी। साथ ही अभिलेख भी फाड़ दिए। आरोप लगाया कि जालौन कोतवाली पुलिस को तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उन्होंने बताया कि 14 अक्तूबर को विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर वह आज डीएम को ज्ञापन देने आए हैं। अगर आज रात तक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होती है तो 17 व 18 को कार्य बहिष्कार करेंगे और इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होती है तो बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान बलराम पाल, सुभाष द्विवेदी, विनोद कुमार, अभिनव पटेल, ब्रजकिशोर, चंद्रप्रकाश दुबे, अमित चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें