एट। शटडाउन के वक्त करंट आने से पोल पर काम कर रहा संविदा लाइनमैन झुलस गया। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। ग्रामीणों ने सब स्टेशन के एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
एट के 33 केबी सबस्टेशन से निकला पहाड़गांव फीडर पर संविदा कर्मी धगुवांकला निवासी मिथुन अहिरवार (25) शट डाउन लेकर पोल पर फाल्ट ठीक कर रहा था। अचानक लाइन चालू होने से उसे करंट लग गया। चपेट में आकर मिथुन नीचे गिर पड़ा और झुलसने से बेहोश हो गया।
ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम हालत बिगड़ने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर अरुण तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वही जेई का कहना है कि जांच की जा रही है।