फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संविदा एएनएम ने तेज किया आंदोलन, कार्य बहिष्कार का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संविदा एएनएम ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। शनिवार को सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र सौंपा। पत्र में कहा कि संविदा एएनएम 21 सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन सहित कई जिलों में सीएमओ कार्यालय, सीएचसी और पीएचसी स्तर पर धरना दे रही हैं। मांगें पूरी होने तक शांतिपूर्ण धरना और अनिश्चितकालीन सामूहिक कार्य बहिष्कार जारी रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि अनुभव और वरीयता के आधार पर सभी संविदा एएनएम को नियमित किया जाए। 45 वर्ष से अधिक उम्र की एएनएम को नियमित पदों पर नियुक्ति में आयु सीमा में छूट दी जाए। समान कार्य के लिए समान वेतन लागू हो। तब तक मानदेय 12 हजार से बढ़ाकर 36 हजार रुपये किया जाए। संविदा एएनएम को एनएचएम से हटाकर महानिदेशालय परिवार कल्याण विभाग के अधीन किया जाए और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
गृह जनपद में स्थानांतरण, आयुष्मान कार्ड से कैशलेस उपचार, बीमा, चाइल्ड केयर लीव, महंगाई भत्ता, अवकाश और ग्रेड पे की सुविधा दी जाए। इस दौरान रचना, प्रियंका, माया, सौम्या, विनीता, साधना, आरती, प्रतिभा, सरला वर्मा, पिंकी राठौर, रमाकांती, एकता, महिमा, रमा पाल, ज्योति, मालती, वंदना, सुषमा, गीता, ममता, रचना दुबे आदि आदि रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें