फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आगे चल रहे वाहन से टकराया कंटेनर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/एट। झांसी-कानपुर हाईवे पर बिलाया मोड़ के पास बुधवार रात तेज रफ्तार कंटेनर आगे जा रहे वाहन से भिड़ गया। दुर्घटना में कंटेनर चालक अनुराग तिवारी (37) गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल प्लाजा के कर्मचारियों व पुलिस ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

संत रविदास नगर के मऊ रामशाला निवासी अनुराग तिवारी (37) बुधवार रात 12 बजे कंटेनर में मुबंई से ब्लूडार्ट के पार्सल लेकर लखनऊ जा रहा था। झांसी-कानपुर हाईवे पर बिलाया मोड़ के पास पहुंचते ही वह स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठा और आगे चल रहे वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक कंटेनर के केबिन में फंस गया।
सूचना पाते ही थाना पुलिस व टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और घायल को एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज उरई भेज दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, आगे जा रहे वाहन का कोई पता नही चला। एसआई देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि आगे जा रहे वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें