फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोंच में तैनात कांस्टेबल की बीमारी के चलते मौत

विज्ञापन
फोटो-05 मृतक आलोक दुबे की फाइल फोटो। - फोटो : शहर में प्रभात फेरी निकालकर नगर कीर्तन करते सिक्ख समाज के लोग। स्रोत संवाद
विज्ञापन
कोंच। कोंच कोतवाली में तैनात कांस्टेबल की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया है कि कांस्टेबल लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था।
विज्ञापन

मूलरूप से जनपद कन्नौज के जलालपुर बिबियां निवासी आलोक दुबे (32) उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती छह अगस्त 2022 को कोंच कोतवाली में हुई थी। एक माह पहले उन्होंने इलाज के लिए पांच दिन की छुट्टी ली थी लेकिन तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार रात आलोक दुबे की माैत हो गई। उनके निधन की सूचना साले जितेंद्र ने कोंच कोतवाली में गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें