फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप एक युवती ने सिपाही पर लगा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उरई कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने सीओ अजय कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया। बताया कि दिसंबर 2025 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से औरैया निवासी क्षितिज गौतम से हुई थी। युवती के अनुसार क्षितिज वर्तमान में फतेहगढ़ जनपद के कादरी गेट थाने में सिपाही के पद पर तैनात है।
युवती का कहना है कि सोशल मीडिया पर बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद सिपाही ने प्रेम संबंध बनाते हुए उससे शादी करने का वादा किया। युवती ने इस रिश्ते की जानकारी अपने परिवार को भी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि सिपाही ने उसे मिलने के लिए जालौन बुलाया और बाद में उरई, कानपुर, औरैया, आगरा समेत कई स्थानों पर ले गया। युवती का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और लगातार शादी करने का आश्वासन देता रहा।
युवती के अनुसार कुछ समय बाद सिपाही ने उससे बातचीत कम कर दी और फिर संपर्क पूरी तरह खत्म कर दिया। जानकारी करने पर उसे पता चला कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की।
सीओ अजय कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही क्षितिज गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें