फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में कांग्रेसियों ने सोई सरकार को जगाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई, कोंच। कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के आवाहन पर 9 सितंबर की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए बेरोजगार युवाओं की आवाज उठाई गई। कांग्रेस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता सड़कों पर मोमबत्तियां, मोबाइल टॉर्च आदि हाथों में लेकर सड़कों पर निकल पड़े और सोई सरकार को जगाने का प्रयास किया। उरई के गांधी चबूतरे में कांग्रेसियों ने मोबाइल की लाइट जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

कोंच संवाद के मुताबिक कांग्रेस के जिला सचिव आजादउद्दीन अपने दर्जनों समर्थकों के साथ घरों से निकल कर सड़कों पर आ गए और मोमबत्ती, दीप, टार्च जलाकर सरकार को जगाने के लिए प्रदर्शन किया। नारा लगाया कि पढ़े-लिखे युवाओं को सही समय पर नौकरी मिले। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने सरकार द्वारा समाप्त किए जा रहे नौकरियों के पदों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा आगे रह कर उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। इस मौके पर आमिर अली, संतोष, शहवाज, हवीव, शाहिद ठाकुर, शादाब अहमद, बबलू, छोटे, कासिद, शहजादे, भागीरथ आदि युवा मौजूद रहे।
डाकघर में आधार बनाने की मशीन उपलब्ध कराने की मांग
कोंच। नदीगांव में आधार कार्ड नहीं बन पाने से परेेशान नागरिकों ने सहायक डाक अधीक्षक राजीव तिवारी को ज्ञापन देकर डाकघर में आधार बनाने की मशीन उपलब्ध कराने की मांग की है। राजेेंद्र प्रसाद मिश्रा, डॉ. शुभम मिश्रा, सचिन कुमार, अवनीश अग्रवाल, गौरव, मनोज कुमार आदि ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नदीगांव क्षेत्र में 86 गांव आते हैं। जिनके निवासियों के समक्ष आधार बनवाने और संशोधन कराने की कोई सुविधा नहीं होने से लोग परेशान रहते हैैं। आधार संबंधी कार्यों के लिए 21 किमी दूर कोंच तक जाना पड़ता है। लोगों ने नदीगांव में आधार सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान अनुपम मिश्रा, डाकपाल शिवशंकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें