फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में बोले कांग्रेसी, घोटालों की हो जांच, मंत्रियों को करें बर्खास्त

विज्ञापन
डीएम मन्नान अख्तर को ज्ञापन देते कांग्रेसी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
फोटो-2-डीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी नेता।
विज्ञापन

कांग्रेसी बोले, घोटालों की हो जांच, मंत्रियों को करें बर्खास्त
राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। कांग्रेस पार्टी के प्रदेशीय आवाहन पर जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम डा. मन्नान अख्तर को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षक भर्ती और पशुपालन विभाग में हुए घोटाले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने कहा कि पिछले कई दिनों से प्रदेश में घोटालों की खबरें आ रही हैं। युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी के बावजूद शिक्षक भर्ती में 69 हजार पद घोटालों के भेंट चढ़ गये। शिक्षक भर्ती व पशुपालन विभाग में हुए भ्रष्टाचार में कई भाजपा नेताओं का नाम सामने आया है। सरकार बड़े नेताओं और अधिकारियों को बचा रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि सबसे पहले घोटालों में लिप्त विभाग के मंत्रियों को बर्खास्त किया जाए ताकि जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो, घोटाले में लिप्त विभाग के मंत्रियों के प्रतिनिधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए एवं पूरे प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश से कराकर जनता के सामने सच लाया जाए। सुरेंद्र सरसेला ने कहा कि पीडीएस, जूता मोजा घोटाला, डीएचएलएफ आदि घोटालों की भी न्यायिक जांच कराई जाए। कांग्रेस तब तक लड़ेगी, जब तक सरकार भ्रष्टाचारियों को जेल नहीं भेज देती। इस दौरान शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, प्रशासनिक प्रभारी दीपांशु समाधिया, अशोक दुबे, संतोष ठाकुर, राजेश मिश्रा, अमित पांडेय, सिद्धार्थ दीवौलिया, सुरेश दीक्षित, गुलाब खान, फैजानुल हक, शिवम, अनूप अवस्थी, शेरसिंह, अक्षय द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान
अधिकतम-38.0 डिग्री
न्यूनतम-27.0 डिग्री
22 जून की उरई कार्यालय की समीक्षा
अमर उजाला---4.10
दैनिक जागरण--3.40
हिंदुस्तान------2.40
समीक्षा--
शराब को रुपए न देने पर वृद्ध ने फांसी लगा जान दी। पेज 3 उरई।
उक्त खबर को अमर उजाला ने पेज तीन की लीड बनाकर प्रमुखता से प्रकाशित किया है। खबर में कोतवाल बोले, शराब पीने को लेकर आए दिन घर में होता था विवाद, शहर के मोहल्ला पटेल नगर का है मामला के साथ कोटरा में युवती ने फांसी लगाकर जान दी, आदि खबर को जोड़ है, जबकि जागरण सिर्फ कोटरा की खबर को लिखा है, वही हिन्दुस्तान ने दोनों खबरों को संक्षेप लिखा है।
अमर उजाल में अतिरिक्त
-चीनी सामानों का बहिष्कार कर चीन की कमर तोड़ जनता। पेज 4
-दैनिक जागरण में अतिरिक्त
महिला अस्पताल में फिर शुरू होंगे ऑपरेशन। पेज 5, उरई।
-हिंदुस्तान में अतिरिक्त
सफेदपोशों के संरक्षण में मिटटी खनन। पेज 03 जालौन।
प्रथम पेज
- अमर उजाला-
एलएस पर सेना को खुली छूट।
- जागरण-
चीन से निपटने की सेना को पूरी छूट।
- हिंदुस्तान
एलएसी पर चीन ने फिर दुस्साहस किया तो हथियार उठा सकती है सेना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें