फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अलाव और सीवरेज व्यवस्था से नाराज कांग्रेसियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नगर पालिका की ओर से पर्याप्त अलाव न जलवाने सहित नगर की तमाम जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने धरना देकर चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मारकंडेश्वर तिराहे से पैदल मार्च शुरू किया और नारेबाजी करते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने आरोप लगाया कि नगर पालिका तानाशाही तरीके से चलाई जा रही है और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। सीवरेज की समस्या गंभीर बनी हुई है और सड़कों की हालत भी खराब है, इसके बावजूद ईओ मनमानी कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की जाएगी और आवश्यकता पड़ी तो मामला प्रदेश स्तर तक उठाया जाएगा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी और जिला उपाध्यक्ष रामकिशोर पुरोहित ‘ललिया’ ने भी नगर की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। इस मौके पर राजेश प्रजापति, श्रीनारायण दीक्षित, श्याम मोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें