कोंच। पालिका के दो सभासदों ने पालिका प्रशासन पर स्ट्रीट लाइट खरीद में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इस मामले में एसडीएम से शिकायत भी की है। साथ ही जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
जवाहरनगर की पालिका सभासद नंदिनी कुशवाहा व तिलकनगर के सभासद रविकांत कुशवाहा ने एसडीएम जो पालिका के अधिशाषी अधिकारी भी हैं, राजेश सिंह को शिकायती पत्र दिया। बताया कि पालिका ने विभिन्न वॉट की 700 स्ट्रीट लाइट सूर्या कंपनी की खरीदी थी। जिनकी कुल कीमत 56 लाख रुपये अभिलेखों में है।
जबकि बाजार में वास्तविक कीमत कम है। इस मामले को लेकर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा का कहना है कि जो शिकायत की गई है यह पांच महीने पहले डीएम और कमिश्नर से भी की गई थी।
जिसमें एडीएम ने तकनीकी विशेषज्ञों से जांच कराई थी। उनका कहना है कि शिकायत द्वेषभावना से उनकी छवि खराब करने के लिए की गई है।