फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न की शिकायतें तत्काल निपटाएं : डा. कंचन

विज्ञापन
विकास भवन में जन सुनवाई करती महिला आयोग की सदस्य डा. कंचन जायसवाल। अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उरई। राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. कंचन जायसवाल ने विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। शिकायत लंबित होने पर फोन से क्षेत्राधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने 18 शिकायतों की समीक्षा की। 10 शिकायतों पर सुनवाई की। महिला थानाध्यक्ष व आशा ज्योति महिला हेल्प लाइन को शिकायतों के निस्तारण के लिए बार बार काउंसलिंग के निर्देश दिए। डा. जायसवाल ने निर्देश दिया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि आम जन इनका लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि सरकार महिला उत्पीड़न रोकने को लेकर गंभीर है। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर संतोष कुमार, समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति, बीएसए राजेश कुमार शाही, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश मौर्य, सूचना अधिकारी केबी मिश्रा व महिला थानाध्यक्ष मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें