फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत नदीगांव का उत्तर भारत में तीसरा स्थान

विज्ञापन
अवॉर्ड के साथ एडीएम प्रमिल कुमार, चेयरमैन व ईओ उरई तथा नदीगांव - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उरई/कोंच। नदीगांव नगर पंचायत ने बेहतर प्रदर्शन किया है जिसके चलते स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में पंचायत ने उत्तर भारत में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति की मौजूदगी में केंद्रीय आवास एवं नगरीय विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जालौन जनपद से गई पूरी टीम को सम्मान पत्र और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी के साथ उरई नगर पालिका को भारत के सबसे उभरते नगर का अवॉर्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि अधिशासी अधिकारी बुद्घिप्रकाश यादव की अगुवाई में चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत शौचालयों, सार्वजनिक-सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराकर कस्बे को ओडीएफ बनाया गया। राष्ट्रीय स्तर पर भी नगर पंचायत नदीगांव ने अपनी स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जिसके चलते नगर पंचायत को सम्मानित किए जाने के लिए नई दिल्ली बुलाया गया था। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह के साथ चेयरमैन भानुप्रकाश वर्मा, ईओ बुद्घिप्रकाश, समाजसेवी अभिमन्यु सिंह डिंपल, परमाल सिंह आदि ने यह सम्मान ग्रहण किया। उरई का अवार्ड पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा व ईओ संजय कुमार ने ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें