फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लाखों की धोखाधड़ी की शिकायत एसडीएम से की

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी दो युवकों ने शनिवार को एसडीएम ज्योति सिंह से धोखाधड़ी की शिकायत की है। पटेल नगर निवासी हरिमोहन कुशवाहा व सुरेंद्र कुशवाहा ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि एक युवक की जवाहर नगर में इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। उसने 25 अगस्त को उन्हें ऑनलाइन छूट का झांसा देकर उनके क्रेडिट कार्ड ले लिए। विश्वास में आकर दोनों ने कार्ड दे दिए। इसके बाद दुकानदार युवक ने दुकान के लिए लाखों रुपये का इलेक्ट्रिक सामान खरीदा। शुरुआत में कुछ रकम लौटाई, लेकिन बाद में लगभग डेढ़ महीना बीत जाने पर भी भुगतान नहीं किया। दोनों ने बकाया रकम मांगी तो दुकानदार युवक और उसके पिता ने धमकी दी कि वह अब कोई पैसा नहीं देंगे।
विज्ञापन

हरिमोहन के कार्ड पर करीब तीन लाख व सुरेंद्र के कार्ड पर लगभग दो लाख बीस हजार रुपये का बकाया है। बैंकों के लगातार भुगतान कॉल आने से दोनों युवक परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम से आरोपी दुकानदार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें