फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो दिन बाद खुला अस्पताल, 14 सौ से ज्यादा पहुंचे मरीज

विज्ञापन
फोटो 24-जिला अस्पताल में दवा काउंटर और पर्चा काउंटर पर लगी लाइनें। संवाद
विज्ञापन
उरई। दीपावली के त्योहार के कारण दो दिन हॉफ डे रही जिला अस्पताल की ओपीडी शुक्रवार को फुल डे खुली। ऐसे में 1400 से ज्याद मरीज पहुंचे। मरीजों को दवा से लेकर पर्चा काउंटर तक अपनी बारी का इंतजार के लिए लाइन लगानी पड़ी। बिना मोबाइल के अस्पताल पहुंचे मरीजों को दिक्कत हुई। ऑनलाइन पर्चे के लिए उन्हें परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन




वैसे तो जिला अस्पताल की ओपीडी रोजाना 1000 से 1200 तक रहती है लेकिन शुक्रवार को दो दिन के अवकाश के बाद खुली ओपीडी में 1438 मरीज पहुंचे। मरीजों को पर्चा काउंटर से लेकर दवा लेने तक लाइन लगानी पड़ी। चिकित्सकों के कक्षों में भी लाइन लगानी पड़ी। त्योहार पर खानपान बिगड़ने के कारण पेट संबंधी दिक्कतों के मरीज ज्यादा रहे।
वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एसडी चौधरी का कहना है कि दीपावली के बाद वैसे तो मरीजों की संख्या कम हो जाती है लेकिन इस वक्त त्योहार के दौरान खानपान के कारण लोगों की पाचन शक्ति गड़बड़ा गई है। दूषित मिठाइयां खाकर लोग बीमार हो रहे है। ऐसे मरीजों को सलाह दी गई कि मिठाइयों के सेवन से बचे और साफ पानी पीएं। हड्डी के मरीजों के कक्षों में भी भीड़ रही। हालांकि चर्म रोग के चिकित्सक न मिलने के कारण मरीज भटकते रहे। सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि दो दिन के अवकाश के दौरान भी अस्पताल हॉफ संचालित हुआ। आज फुल डे खुलने के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें