प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मशाल लेकर दौड़तीं शालिनी राठौर
- फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। 64 वें जनपदीय युवक समारोह का शुभारंभ जनपद के तीन विधायकों ने मां सरस्वती की आरती के साथ कबूतर उड़ाकर किया। जिसमें पिछले वर्ष की अव्वल छात्रा शालिनी राठौर द्वारा मशाल जलाकर खेल मैदान का चक्कर लगाया गया। इसके बाद रैली निकाली गई। रैली में एक सैकड़ा से अधिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कदौरा महंत भगवत विशाल इंटर कालेज की अगुवाई में आयोजित तीन दिवसीय रैली आयोजन का आयोजन मुमताज क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हुआ। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कालपी नरेंद्र सिंह व अध्यक्षता कर रहे विधायक गौरी शंकर वर्मा व विशिष्ट अतिथि विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन व जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल द्वारा ध्वजा रोहण हुआ। इस दौरान अतिथियों ने आए हुए प्रतियोगी छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन दौड़ प्रतियोगिता, लंबी कूद, गोला फेंक, 400 व 800 मीटर दौड़ कराई गई। दोपहर में चित्रकला प्रतियोगिता व सायंकालीन समूह गान लोक गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि खेलकूद से शरीर व मन स्वच्छ रहता है। एसडीएम कालपी कौशल कुमार ने कहा कि प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं निखरती हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, जीआईसी प्रधानाचार्य मुन्नी लाल वर्मा, जगत नारायण, यासीन मंसूरी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक रामनाथ जाटव ने बताया कि आज हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम 15 को मिलेंगे।
कदौरा में माध्यमिक विद्यालय प्रतियोगिता का उदघाटन करते विधायक गण- फोटो : ORAI
कीड़ा प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं- फोटो : ORAI