फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी का अनुबंध समाप्त, पैथोलाजी जांचें ठप

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित पैथोलॉजी में जांच कराने को खड़े लोग - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल में पैथोलॉजी सेवाएं देने वाली कंपनी प्वाइंट आफ केयर टेस्टिंग (पीओसीटी) का अनुबंध समाप्त होने से पैथोलाजी जांचें प्रभावित होने लगी है। कंपनी की ओर से यहां चार कर्मचारी तैनात थे लेकिन उनका अनुबंध समाप्त होने के कारण असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पैथोलाजी सेवाओं के लिए पीओसीटी कंपनी की ओर से तीन कर्मचारी और एक आपरेटर की तैनाती की गई थी। जबकि जिला अस्पताल के दो कर्मचारियों के साथ मिलकर यह सभी कर्मचारी जांच करते थे। कंपनी का अनुबंध 28 फरवरी को समाप्त होने के बाद जैसे ही सोमवार को पैथोलाजी खुली, कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया। इससे सेवाएं प्रभावित हुई। पैथोलॉजिस्ट डा. श्वेता ने बताया कि माइक्रो बैक्टीरिया, सीबीसी, ईएसआर और इलेक्ट्रोलाइट जैसी जांचें कंपनी के कर्मचारी करते थे।
अब अनुबंध समाप्त होने से समस्या खड़ी हो गई है। पैथोलॉजी में तैनात जितेंद्र गुप्ता बताते है कि यहां रोजाना 150 से 200 मरीज पंजीकरण कराते है और उनकी करीब दो हजार प्रकार की जांचें रोजाना होती हैं। कर्मचारियों के काम बंद करने के कारण समस्या हो रही है। उधर इलाज को आए शिल्पी अवस्थी, वंदना, राम, पारुल आदि ने बताया कि वे इलाज के लिए आए थे। डाक्टर ने जांच लिखी थी। यहां आकर देखा तो बहुत भीड़ थी। ऐसे में अब मजबूरी में बाहर जाकर महंगी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें