फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरली मनोहर कमेटी के अध्यक्ष बने चतुर्भुज

Wed, 13 Apr 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मुरली मनोहर कमेटी के चुनाव में वोट डालते सोनी समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वर्णकार समाज के संगठन का चुनाव मुरली मनोहर मंदिर कमेटी के नाम से जाना जाता है। बुधवार को भारी गहमागहमी के बीच तीन पदों के लिए मंदिर परिसर में ही वोट डाले गए। इसमें 82.8 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतों की गिनती के बाद शाम 4 बजे आए परिणामों में चतुर्भुज चंदेरिया अध्यक्ष और जयेंद्रकुमार दबकर कोषाध्यक्ष
विज्ञापन


निर्वाचित घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी विनोद घुरा ने खुद के चुनाव मैदान से हटने की अपील जारी की। इसके बाद प्रतिद्वंद्वी उमेश के पक्ष में सभी वोट पड़ गए और वह निर्वाचित घोषित कर दिए गए। बुधवार सुबह 8 बजे से मुख्य निर्वाचन अधिकारी गंगाराम दबकर, सहायक चुनाव अधिकारियों नरोत्तमदास स्वर्णकार, शंभूदयाल स्वर्णकार, नरेंद्र

मोहन मित्र, हरीप्रकाश एडवोकेट, रामरतन चंदेरिया, अवधविहारी स्वर्णकार की देखरेख में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। 565 के सापेक्ष 468 यानी 82.8 फीसदी मतदाताओं ने निर्धारित समय 2 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। शाम 4 बजे आए परिणामों में चतुर्भुज चंदेरिया को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया। उन्हें 256 वोट मिले जबकि
विज्ञापन


उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार दबकर को 200 वोट ही मिले। उपाध्यक्ष के लिए विनोद घुरा और उमेश टेंटवार के बीच मुकाबला था लेकिन विनोद ने चुनाव मैदान से हटने की अपील जारी कर दी। इसके चलते सभी वोट उमेश के पक्ष में पड़े। कोषाध्यक्ष पद पर जयेंद्र कुमार दबकर (243) ने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी बांकेबिहारी (202) को 41 वोट से शिकस्त दी।

मंत्री पद पर अनिल कपूर स्वर्णकार, उपमंत्री संजीव भदेवरा, ऑडीटर अतुल करैलया खूजा बाले व पांच सदस्य अनूप गड़बई, पुष्पांक कनासी, कौशल किशोर इमलौरी, सुनीलकुमार डीढ़ा व डीके सोनी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें