फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दी

Sat, 23 Mar 2024 02:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। पत्नी के विवाद के बाद शराब के नशे में अधेड़ ने घर की अटारी में लगी बल्ली से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने शव फंदे से लटका देखा तो रोने-बिलखने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी राजबहादुर दोहरे उर्फ छाऊ (47) का शुक्रवार सुबह शराब के नशे में किसी बात पर पत्नी ममता से विवाद हो गया। झगड़े के बाद नाराज होकर वह कमरे में चला गया और रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी ममता ने बताया कि दिन पति दिन रात शराब पीता था। बच्चों के खाने, पढ़ाने के लिए पैसे मांगने पर मरने की धमकी देता था।
बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वह शराब पीकर आया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर घर में रखे कपड़ों में आग लगा दी। मृतक की मां फुल्लन देवी ने बताया कि बड़ी नातिन अंजलि की शादी करने की बात पर बेटा राजवहादुर लड़ने पर आमादा हो जाता था। कुछ भी कहने पर जान से मारने की धमकी देता था। वह रोते हुए बोलीं कि अब नातिनों की शादी कैसे होगी। उसकी मौत से मां फुल्लन देवी, पत्नी ममता, बेटी अंजलि, पूनम, इसकीला, सल्लो, बेटा वीर बहादुर सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें