फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सब्जी में नमक ज्यादा होने पर पत्नी से कहासुनी के बाद दे दी जान

Sat, 24 Feb 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। सब्जी में नमक ज्यादा होने पर पत्नी से कहासुनी के बाद युवक घर से चला गया। सुबह युवक का शव खेत में फंदे से लटका देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के छोटी भेड़ी निवासी पवन कुमार (30) और पत्नी प्रीति शुक्रवार को घर पर ही थे। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार शाम पत्नी ने आलू की सब्जी बनाई थी। नमक ज्यादा होने पर पवन ने पत्नी को भला-बुरा कहा तो दोनों में कहासुनी होने लगी। इससे गुस्साकर पवन शाम को ही घर से निकल गया और रात में घर नहीं लौटा। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने युवक का शव खेत पर पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते वह परेशान रहता था। उसके एक पुत्री है। थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें