क्रय केन्द्र का निरीक्षण करते कमिश्नर
- फोटो : अमर उजाला
एट स्थित क्रय केंद्रों का कमिश्नर के राममोहन राव ने निरीक्षण किया और इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं को देखा, इसके साथ ही क्रय प्रभारियों से बातचीत की और सख्त निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर आने वाले गेहूं को समर्थन मूल्य में खरीदा जाए। किसानोें को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुविधा शुल्क की शिकायत आने पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से इस पर नजर रखने के निर्देश दिए।
इसी तरह सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा तथा माधौगढ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने शनिवार को कोंच के गल्ला मंडी में खुले पांच गेहूं क्रय केन्द्रों सहकारी क्रय विक्रय समिति, एलएसएस जुझारपुरा, विपणन शाखा, पीसीएफ तथा यूपी एग्रो का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्हाेंने सीधे किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी कठिनाइयों जाना और उनके निस्तारण की बात कही।
एसडीएम मोईन उल इस्लाम, क्रय विक्रय अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, भाजपा नेता विनोदसिंह गुर्जर, आदि मौजूद रहे। उधर, एट स्थित क्रय केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे झांसी मंडल कमिश्नर के राममोहन राव के समक्ष भी किसानों ने ज्यादा मजदूरी बसूले जाने का रोना रोया। कमिश्नर ने मौके पर मौजूद एसडीएम कोंच मोईन उल इस्लाम को कार्रवाई के निर्देश दिए।