फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से कई की फसलें जलीं

Sun, 16 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
आग से जली फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आग ने शनिवार को जमकर तबाही मचाई। जिले में कई जगहों पर आग लगी। आग से एक मकान समेत कई किसानों की फसलें जलकर राख हो गईं। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भगा निवासी किशोरी लाल के घर में शनिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। आग से गेहूं, भूसा, टीवी और फ्रिज जलने लगे। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाई आग से करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर गांव में लेखपाल पहुंचा और नुकसान की रिपोर्ट एसडीएम माधौगढ़ को सौंपी।
विज्ञापन


उधर, एट थाना के गांव धगुआ रोड स्थित किसान सुशील वर्मा के  खेत में ऊपर से एचटी लाइन निकली थी। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे एचटी तार टूटकर गेहूं की सूखी फसल पर गिर गया। इससे खेत में आग लग गई। इससे किसान की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई।

इसके अलावा थाना व कस्बा कुठौंद निवासी किसान रुद्रप्रताप सिंह का खेत नहर कोठी के पास है। शनिवार की सुबह करीब छह बजे खेत में आग लग गई। जब लोगाें ने देखा तो खेत मालिक को जानकारी दी। वह साथियाें के साथ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


जब तक ग्रामीण आग बुझाते तब तक करीब छह बीघा फसल जलकर राख हो गई। उधर कदौरा थाना व कस्बा निवासी यूसुफ खां का कस्बे के बाहर खेत है। उसमें उसने 12 बीघा गेहूं की फसल बोई थी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें