फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रांतीय खेलकूद शुरू

Sat, 03 Oct 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज द्वारा आयोजित 28 वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। प्रांतीय खेलकूद समारोह में कानपुर प्रांत के 18 जिलों की छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। खेलकूद समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद भानुप्रताप वर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में जिलाधिकारी रामगणेश एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान तीनों अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि खेलों द्वारा छात्रों का न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि उनका मानसिक विकास भी होता है। शिक्षणेत्तर क्रियाकलापों से छात्रों में उत्साह का संचार भी होता है।
विज्ञापन


इसलिए पढ़ाई के साथ छात्रों के लिए खेलकूद भी आवश्यक हैं।  समारोह में कानपुर प्रांत के 18 जिलों के छात्र-छात्राऐं प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस मौकेे पर प्रबंधक लक्ष्मण गोविंद हर्षे, अध्यक्ष रामराजा निरंजन, प्रधानाचार्य सुरेंद्र नारायण पटैरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें