फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने चेकिंग कर 74 वाहनों ने 34 हजार वसूले

विज्ञापन
जिला परिषद तिराहे पर वाहनों की चेकिंग करते सीओ सन्तोष कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। सीओ यातायात ने ट्रैफिक व पुलिस कर्मियों के साथ शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 74 दोपहिया वाहनों का ई चालान कर 34 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला।
विज्ञापन

एसपी डा.सतीश कुमार के निर्देश में शुक्रवार की सुबह सीओ संतोष कुमार ने भारी पुलिस फोर्स व टै्राफिक सिपाहियों के साथ जिला परिषद चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बिना हेलमेट लगाए व बाइक तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहनों को रोककर उनका चालान काटा और शमन शुल्क वसूला। सुबह से दोपहर तक चले चेकिंग अभियान में 74 दोपहिया वाहनों का चालान कर 34 हजार रुपये वसूला गया।
विज्ञापन

पुलिस के चेकिंग अभियान ने वाहन चालकों में अफरा तफरी मची रही। कई वाहन चालक सड़क छोड़कर छोटी छोटी गलियों से भागते नजर आए। वहीं शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे पर भी वाहन चालकों की चेकिंग की गई। चेकिंग में एसआई रविशंकर मिश्रा, साबिर अली, संजीव कुमार, टीएसआई राकेश सिंह, जीतेंद्र सिंह, विनीत दुबे, लक्ष्मण परिहार, नंद किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें