उरई। छात्र-छात्राओं ने150 विज्ञान मॉडल को प्रदर्शनी में रखते हुए अपनी वैज्ञानिक क्षमता का परिचय दिया। डीएम व एसपी ने प्रर्दशनी में पहुंचकर मॉडलों को देखा और छात्र छात्राओं उत्साहवर्धन किया।
शहर के गांधी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें सिद्धांत प्रजापति ने संवेदक पर आधारित सौर्य ऊर्जा ट्रैक्टर बनाया, यह सौर ऊर्जा ट्रैकिंग फोटोवोल्टिक दोहरी धुरी जो एलडीआर सेंसर और दो डीसी मोटरों का उपयोग करके सूर्य की दिशा में मुड़ जाती है। पीयूष कुमार ने महिला सुरक्षा यंत्र बनाया, इसी प्रकार विभिन्न छात्राओं ने बेहतर विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल तैयार किए। डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डय ईरज राजा ने संयुक्त रुप से छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान के प्रति अपनी अभिरुचि बढ़ाते हुए इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाएं।
जिले के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने 150 विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन किया। सिद्धांत प्रजापति सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कालपी ने मॉडल सूर्य ट्रैक्टर का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त कर 5000 रुपए व प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसी प्रकार कृष्णा इंटर कालेज पिरौना के छात्र नरेश कुमार ने मॉडल ढलान सही करने का तरीका प्रदर्शन का द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डीपी आचार्य नरेंद्र इंटर कॉलेज में द्वितीय स्थान प्राप्त कर 2000 रुपए पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार, जिला कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, डीआईओएस राजकुमार पंडित आदि मौजूद रहे।