फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तीन दोस्तों की जान बचाकर खुद यमुना में बहा किशोर

विज्ञापन
फोटो - 25 यमुना में डूबे किशोर कुलदीप की फाइल फोटो
विज्ञापन
कुठौंद (उरई)। यमुना नदी में डूब रहे तीन दोस्तों को बचाने के बाद इंटर का 16 साल का छात्र खुद तेज धारा में बह गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पारेन गांव निवासी 16 वर्षीय कुलदीप पुत्र राजू दोहरे इंटर का छात्र है। उसके पिता सब्जी की खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया गया कि गांव के मंगल सिंह की बेटी बीमार थी। उसे देखने के लिए औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के इटा गांव निवासी सत्यम (15) पुत्र अरविंद, शिवम (21) पुत्र अरविंद रोहिणी और लहरपुरा निवासी शीलू (17) पुत्र रामपाल पारेन गांव आए थे।

दोपहर करीब दो बजे सत्यम, शिवम और शीलू तीनों कुलदीप के साथ यमुना नदी में स्नान करने चले गए। नहाते समय तीनों युवक बीच धारा में पहुंच गए और गहराई में जाने से डूबने लगे। दोस्तों को डूबता देख कुलदीप ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उसने साहस का परिचय देते हुए एक-एक कर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों को बचाने के दौरान कुलदीप का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज धारा में बह गया। काफी देर तक तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। बताया गया कि कुलदीप इन दिनों इंटर की परीक्षा दे रहा था।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेयी और शंकरपुर चौकी इंचार्ज कुलवंत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ ने बताया कि किशोर की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें