फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में नहाने के लिए बिसलेरी से भी स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया : स्वतंत्र देव

Sat, 15 Feb 2025 09:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जालौन। सरकार ने महाकुंभ में भक्तों को श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए बिसलेरी से भी स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया गया है। सेलिब्रिटी लोगों ने भी महाकुंभ में स्नान किया है। यह बात प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने नगर में देचनगर चौराहे पर स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर कही।
विज्ञापन

नगर के देवनगर चौराहे पर सुंदरीकरण के बाद लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई है। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया।
कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में लोगों को बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। नमामि गंगे योजना में लोग सहयोग करें।
सड़कें खोदी जा रहीं हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा। तभी ठेकेदार को पेमेंट होगा। अभी की थोड़ी परेशानी से आगे परिणाम सार्थक होगा। महिलाओं का डर खत्म हुआ है आज रात में भी एक मां अपनी बेटी को अकेले लेकर रात में भी कहीं आ जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने महाकुंभ को लेकर कहा कि अब तक 50 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया है। तमाम सेलिब्रिटी लोगों ने महाकुंभ में स्नान का लाभ उठाया है। लोगों के लिए बिसलरी से भी स्वच्छ पानी की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें