फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कक्षा 11 ने 10 की टीम को 20 रन से हराकर ट्रॉफी जीती

Tue, 07 Jan 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। रामस्वरूप रावत मेमोरियल इंटर कॉलेज में जारी तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को फाइनल मैच में कक्षा 10 व 11 की टीनों के बीच हुआ। जिसमें कक्षा 11 की टीम ने कक्षा 10 को 20 रन से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन सबसे पहले कक्षा 9 और कक्षा 10 की टीमों के बीच मैच हुआ। जिसमें कक्षा 10 ने 9 को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। सोमवार को पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी कक्षा 11 टीम से कक्षा 10 का फाइनल मैच हुआ। जिसमें कक्षा 11 के कप्तान निखिल पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 12 ओवर में 11.5 ओवर खेलकर 98 रनों पर कक्षा 11 की टीम ऑल आउट हो गई। संस्कार पटेल ने 25, वरुण पाल ने 20 रन बनाए। कक्षा 10 के गेंदबाज हर्ष पटेल व हर्ष यादव ने तीन- तीन एवं रानू पटेल व पीयूष पटेल ने दो-दो विकेट लिए।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी कक्षा 10 की टीम महज 9. 5 ओवर में 78 रन पर ही ऑल आउट हो गई। जिसमें गेंदबाज संस्कार पटेल ने 6 विकेट लिए। कक्षा 11 ने फाइनल मैच जीतकर क्रिकेट टूर्नामेंट अपने नाम कर ली। मैन ऑफ द मैच संस्कार पटेल को चुना गया, जिन्होंने 25 रन बनाकर 6 विकेट भी लिए।
विज्ञापन

अंपायरिंग सचिन झा, अमित तिवारी, पुनीत निरंजन, साहब सिंह यादव रहे। स्कोरर की भूमिका में बृजेंद्र झा व अशोक शर्मा रहे। प्रबंधक विजय रावत ने आभार जताया। इस दौरान राममोहन तिवारी, मोहन, प्रेमेंद्र, प्रमोद, रामजी, दिनेश पटेरिया, संतराम, रामदास आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें