फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए भटक रहे है मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लाक क्षेत्र के गांवों के तालाबों में धूल रही है। अप्रैल, मई में जहां पारा 42 से 45 के बीच है। वहीं पशुपालकों को मवेशियों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। शासन की ओर से नहरें चालू न होने से रजवहे भी सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन

डकोर ब्लॉक की कुसमिलिया, मुहम्मदाबाद, ऐरी, टीकर, खरका, ददरी सभी जगह तालाब में धूल उड़ रही है। कुसमिलिया गांव में नौ तालाब हैं और नौ तालाबों में से एक तालाब गांव के बाहर बना है लेकिन पानी न होने से सूख सा गया है। जबकि आठ तालाब कब्जे के कारण अपना अस्तित्व भी खो बैठे है।
प्रचंड गर्मी में जहां खराब हैंडपंप लोगों को पेयजल के लिए भटका रहे हैं। वहीं सूखे पड़े तालाब और पोखर मवेशियों की पानी की समस्या का कारण बने हैं। किसी तालाब में महीनों से पानी नहीं भरा गया है तो कोई भीषण गर्मी में सूखा पड़ा है। वहीं पशुपालक बताते हैं कि इस समय तालाब सूखे पड़े हैं। गांव के अंदर हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। गांव के बाहर जाकर गड्ढों में भरा पानी मवेशियों को पिला रहे हैं। घरों के बाहर मवेशियों के लिए बनाई गई हौद भी सूखी पड़ी है। गांव गलियों से पानी नहीं मिलता तो मवेशी तालाब की ओर जाते हैं लेकिन वहां भी पानी न देख उन्हें लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें