डीवी कॉलेज में फाइलेरिया के बारे में जानकारी देते डीएमओ डॉ जी एस स्वर्णकार
- फोटो : ORAI
उरई। डीवी कालेज की छात्रा इकाई के पुस्तकालय परिसर में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को फाइलेरिया रोग के प्रति भी जागरूक करते हुए रैली भी निकाली गई। जिला मलेरिया अधिकारी डा. जीएस स्वर्णकार एवं पीसीआई के जिला कोआर्डिनेटर सुनील गुप्ता ने बताया कि फाइलेरिया (हाथी पांव) संक्रमित मच्छर से होने वाली बीमारी है। यह बीमारी धीरे-धीरे असर करती है और जीवन को कष्टमय बना देती है। समय रहते दवा खाने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। इस दौरान डा. अलका रानी पुरवार, डा. सौम्या, डा. नगमा, डा. अक्षरा, डा. माधुरी, डा. नीति, डा. नीलरतन आदि मौजूद रहे।
वहीं डीवी कालेज के छात्र इकाई के बोहदपुरा में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन पर जागरुकता रैली निकाली गई। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. विजय यादव ने कहा कि जंगल के पेड़ पौधों को काटने से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है। हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, इसे बचाने की जरूरत है। डॉ. शरद श्रीवास्तव ने अनुशासन और समर्पण की बात पर बल दिया। इस दौरान डॉ. विजय यादव, डॉ. हर्ष गर्ग, डॉ. श्रवण त्रिपाठी, कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार पाल आदि रहे। इसी तरह लल्ला सिंह महाविद्यालय बरहा में पांचवें दिन शिविर में मलिन बस्तियों में सफाई की गई। अधिवक्ता कृष्ण बिहारी गुप्ता ने कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान विपिन कुशवाहा, डा. दिलीप सिंह, राजकिशोर, सुधा बरसैया, वंदना, सरिता, दीक्षा, शहनाज, नैंसी, हिमांशु, अंकित, मोहित आदि रहे।