फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीडन के मामलों का जल्द करें निस्तारण: प्रभा गुप्ता

विज्ञापन
विकास भवन में महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता समस्या सुनती - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ। इसमें पिछली जनसुनवाई में आए हुए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की जानकारी की।
विज्ञापन

उन्होंने पिछले माह महिला हेल्पलाइन 181 में आई शिकायतों की समीक्षा की। जिस पर बताया गया कि कुल छह शिकायती पत्र प्राप्त हुए थे, जिसका समय सीमा के अंदर निस्तारण कर दिया गया। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, पारिवारिक उत्पीड़न, मारपीट तथा अन्य प्रकार के कुल आठ मामले आए। उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181 के अधिकारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि वह मौके पर जाकर इस प्रकार के मामलों का निस्तारण करें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्यप्रकाश से उनके विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भी जानकारी की।
उन्होंने जिला कार्यक्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रत्येक ग्राम स्तर पर पांच सदस्यों की समिति बनाई जाए, जो शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराएं तथा उससे लाभान्वित भी कराएं। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों के बारे में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री जानकारी दें। उन्होंने जिला पंचायत राज विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने शौचालय निर्माण की प्रगति तथा अवशेष निर्माण में होने वाली विलंबता के कारण पूछे। यह भी कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान पेंशन वितरण तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि के बारे में जानकारी की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं विधवा पेंशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी की। उन्होंने महारानी लक्ष्मी बाई सम्मान निधि के बारे में भी जानकारी की जिस पर बताया गया कि 35 पात्र लोगों को प्रदान की गई। महिला जनसुनवाई में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गीता वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें