फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल और मेला 30 से, तैयारियां शुरू

Sat, 19 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
गांव कुसमिलिया में दंगल व मेला को लेकर बैठक करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव कुसमिलिया में तीन दिवसीय अंतरप्रांतीय दंगल व मेला 30 नवंबर से शुरू होगा। इसकी तैयारी के लिए बैठक गांव के पंचायत भवन में हुई। इसमें गांव के मान सिंह बाबू जी, रामेश्वर दयाल, नरायन महान, पूर्व प्रधान बृजलाल, डॉ. हरनाम सिंह आदि ने कहा कि 30 नवंबर एवं 1 दिसंबर को दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें नामीगिरामी पहलवान दांवपेंच
विज्ञापन


दिखाएंगे।  2 दिसंबर को आसपास के गांवों से आने वाली महिलाओं एवं बच्चों के लिए मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।   आयोजकों ने बताया कि इस बार गैर जनपद से दुकानें आएंगी जिसमें महिलाओं के लिए गृहस्थी तो बच्चों के लिए तरह-तरह खिलौने और झूले भी मेले में रहेंगे। इसके बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। बैठक में ग्राम प्रधान

दिनेश दिवाकर ने कहा कि मेले में बाहर से आने वाले मेहमानों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मेला समिति की सलाह पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखीं जाएंगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जीतू राजपूत, टीकाराम, मूलचंद वर्मा, वीरेंद्र राजपूत, कुलदीप, मनोज, अरविंद, धीरेंद्र, हरपाल, संदीप, कुंदन आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें