फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में न दे प्रलोभन और न ही धमकाए

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। प्राथमिक विद्यालय कैलोर के परिसर पर पुलिस प्रशासन ने चौपाल लगाकर नियमों की जानकारी दी। कहा कि प्रत्याशियों द्वारा प्रलोभन व धमकी की शिकायत मिली को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम सालिकराम की अध्यक्षता, सीओ शाहिदा नसरीन की मौजूदगी में चौपाल लगाई गई। एसडीएम ने कहा कि प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशी वोटर को किसी भी तरह का प्रलोभन व धमकी न दें। अगर किसी प्रत्याशी द्वारा ऐसा किया जाता है उसकी जानकारी पुलिस को दे। सीओ ने कहा कि चुनाव के दौरान शराब व पैसा का वितरण किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए। जिस प्रत्याशी की शिकायत मिलती है, उस प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल बीएल यादव ने सभाविंत प्रत्याशियों से कहा कि गांव में वाहर आने वाले लोगों पर नजर रखें। संदिग्ध होने पर पुलिस को सूचना दें।
नियमों का पालन करें
उरई। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष डा. द्विजेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में कुछ लोग किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत और किसान आंदोलन की फोटो का उपयोग कर रहे है। यह गलत है। मतदाता भी स्वविवेक का इस्तेमाल कर मतदान करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें