मुहम्मदाबाद। पीएम श्री इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल रेडीनेस एवं शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मनमोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
मुख्य अतिथि बीईओ प्रीति राजपूत ने बच्चों की नियमित उपस्थिति, अभिभावकों की सहभागिता और डीबीटी धनराशि के सही उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा चौपाल का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और बच्चों को सरकारी विद्यालयों की ओर प्रेरित करना है। इस दौरान एसआरजी लोकेश बृजपाल, अभिलाष तिवारी, एआरपी मोहित गुप्ता ने विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपेंद्र व शिवनारायण राजपूत ने भी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ताहिर हुसैन, प्रदीप दीक्षित, अरविंद यादव, अमित गुप्ता, संगीता सिंह, कल्पना श्रीवास्तव, ज्योति सोनी, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे। संकुल शिक्षक प्रदीप दीक्षित ने आभार व्यक्त किया।