कदौरा में वार्ड में जच्चा बच्चा को शिफ्ट करती नर्स
- फोटो : ORAI
कदौरा। साहब मेरी पत्नी के बच्चा होना है। बीच रास्ते में हैं सवारी वाहन नहीं मिल रहा है, मदद करें। यह बात एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में फोन कर कही तो पुलिस तत्काल एंबुलेंस के साथ पहुंची।
शनिवार को कदौरा क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुर निवासी विजय ने कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि पत्नी सुनीता की डिलीवरी होनी है। सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्यकर्मी महिला व उसके पति को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाने लगे लेकिन बच्चा बीच रास्ते एंबुलेंस में ही हो गया। जैसे ही एंबुलेंस सीएचसी पहुंची, तत्काल ही चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार की देखरेख में स्टाफ नर्स उमा प्रजापति ने जच्चा बच्चा को वार्ड में शिफ्ट कराया। वही विजय ने पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि लॉकडाउन के कारण सवारी वाहन नहीं मिल रहा था और नेटवर्क न होने के कारण फोन कर सूचना भी नही दे पाया था। फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों ही ठीक है।